Ration Card Gramin List 2024: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भारत सरकार के द्वारा राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन्होंने राशन कार्ड के लिए या राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया था। वह राशन कार्ड की नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। केंद्र सरकार के द्वारा नए राशन कार्ड बनवाने एवं राशन कार्ड लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिनका पहले राशन कार्ड पहले नहीं बना हुआ था उन सभी ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था।
नई राशन कार्ड लिस्ट आ चुकी है, जिसमें सिर्फ उन्हीं लोगों का नाम होगा जिन्हें राशन कार्ड की सुविधा मिलेगी। अगर आपको यह पता नहीं है कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो हम आपकी सहायता कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
Table of Contents
Ration Card List 2024 Overview
आर्टिकल का नाम | राशन कार्ड नई लिस्ट 2024 |
संबंधित विभाग | खाद्य एवं नागरिक विभाग पर सरकार |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | nfsa.gov.in |
राशन कार्ड के प्रकार
भारत सरकार ने विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड जारी किए हैं, और उनके लिए विभिन्न नियम और शर्तें निर्धारित की हैं। जिस प्रकार के कार्ड के लिए नागरिक पात्र होते हैं, उसी प्रकार का कार्ड उन्हें प्रदान किया जाता है। आर्थिक स्थिति के आधार पर विभिन्न राशन कार्ड उपलब्ध होते हैं, जैसे एपीएल, बीपीएल, और एएवाई राशन कार्ड। जब आप राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करेंगे, तो आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपको कौनसा कार्ड मिलेगा। इस जानकारी को प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड सूची में अपना नाम जरूर चेक करें।
- APL राशन कार्ड: APL राशन कार्ड सरकार द्वारा उन सभी नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से अधिक है यानी वे सभी लोग जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं।
- BPL राशन कार्ड: BPL राशन कार्ड सरकार द्वारा उन सभी नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम है यानी वे सभी लोग जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
- AYY राशन कार्ड: AYY राशन कार्ड सरकार द्वारा उन सभी नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिनकी वार्षिक आय 1,00,000 रुपये से कम है यानी वे सभी लोग जो बेहद गरीब परिवारों से हैं।
फ्री राशन में क्या-क्या मिलता हैं?
सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे गरीब लोगों का नाम राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ा जाता है। जो फ्री राशन योजना के लिए पात्रता रखते हैं। वहीं विभाग द्वारा वेरिफिकेशन के बाद ऐसे अपात्र लोगों का नाम इस लिस्ट से हटा दिया जाता है जो आर्थिक रूप से सक्षम है। पात्र राशन कार्ड धारक परिवार को सरकार की तरफ से हर महीने गेहूं, चावल, सरसों का तेल, मिट्टी का तेल तथा दाल आदि सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
राशन के लिए पात्रता
- आवेदक के पास पहले से राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
- केंद्र सरकार द्वारा परिवार की स्थिति के अनुसार राशन कार्ड जारी किया जाता है।
- सालाना 180000 रुपए से कम आय वाले परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड जारी किया जाता है।
- एक वार्षिक 1 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों को अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जाता है।
- वार्षिक 180000 रुपए से अधिक आय वाले परिवारों को एपीएल राशन कार्ड दिया जाता है।
राशन कार्ड लिस्ट के कुछ लाभ
राशन कार्ड बहुत सारे गरीब लोगों के लिए बड़ा सहारा होता है। यह उन्हें सस्ता राशन उपलब्ध कराता है। इसके अलावा, यह एक प्रमाण पत्र के रूप में भी काम आता है। जैसे, अगर कोई व्यक्ति बैंक अकाउंट खोलना चाहता है, तो राशन कार्ड को दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही, राशन कार्ड कई और जगहों पर भी प्रमाण पत्र के रूप में मान्य होता है।
Ration Card New Gramin List 2024 में अपना नाम ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर राशन कार्ड के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद मेनू में राशन कार्ड डीटेल्स ऑन स्टेट पोर्टल्स को सेलेक्ट करना है।
- अब अपने राज्य का चयन करना है।
- यहां आपके सामने आपके राज्य का ऑफिशियल स्टेट फूड पोर्टल खुल जाएगा।
- अब इसमें राशन कार्ड की पात्रता सूची के ऑप्शन का चयन करना हैं।
- इसके बाद अपने जिले को सेलेक्ट करना है।
- जिले का चयन करने के बाद अपने ब्लॉक का चयन करना है।
- अब अपनी ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करना है।
- यहां आपको अपनी ग्राम पंचायत में संचालित राशन दुकान का नाम दिखेगा।
- यहां पर राशन कार्ड का प्रकार जैसे पात्र गृहस्थी, अंत्योदय आदि दिखेगा। जिस प्रकार का राशन कार्ड आपके पास है, उसका चयन करना है।
- अब आपके सामने फ्री राशन कार्ड हेतु पत्र राशन कार्ड धारकों की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं।
सारांश (Summary)
तो दोस्तों आपको कैसी लगी यह Ration Card Gramin List 2024 कि जानकारी तो हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। और दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें और दोस्तों के साथ शेयर भी करें।
FAQ Related To Ration Card Gramin List 2024
राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in में जाना होगा। इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम select करना है। फिर राशन दुकान का नाम select करके राशन कार्ड सूची में नाम पता कर सकते है।
राशनकार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको अपने आधार कार्ड में संशोधन कराना होगा। उदाहरण के तौर पर अगर कोई लड़की शादी के बाद अपना सरनेम बदलती है तो उसे अपने आधार कार्ड में पिता के जगह पति का नाम भरना होगा और नए एड्रेस को अपडेट कराना होगा।